Sanjay Kapoor Death | पोलो खेलते वक्त करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड को क्या हुआ? जानिए मौत की असली वजह

Sanjay Kapoor Death | What happened to Karisma Kapoor’s ex-husband while playing polo? Know the real reason behind his death

नई दिल्ली, 13 जून 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर कारोबारी संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह दुखद हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने पसंदीदा खेल पोलो में हिस्सा ले रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे। मैच के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने खेल रोकने की बात कही और मैदान से बाहर चले गए। लेकिन कुछ ही पलों में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, और मौके पर मौजूद मेडिकल टीम की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय कपूर ना केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि एक कुशल पोलो खिलाड़ी भी थे, जो अपने जुनून और लगन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से बिजनेस और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा,

“संजय कपूर के निधन पर बहुत दुख हुआ। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं…ओम शांति।”

संजय कपूर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। उनका निजी जीवन भी अक्सर चर्चा में रहा। उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे – समीरा और कियान हैं। हालांकि 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।

इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से शादी की। संजय और प्रिया का एक बेटा अजारियास कपूर है, जबकि प्रिया की पहली शादी से एक बेटी साफिरा चटवाल भी उनके साथ रहती है।

संजय कपूर की आकस्मिक मृत्यु ने उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को गहरे शोक में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *