Raipur: सूटकेस में मिला युवक का शव, इंद्रप्रस्थ कालोनी में दहशत.. पुलिस ने ट्रेस किया संदिग्ध..

रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने अ रही है। यहां एक सूटकेस में युवक की लाश मिली है। किसी युवक की हत्या करके उसे सूटकेस में डाला और टीन के बड़ी पेटी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी थी। इस पेटी के अंदर से बदबू आ रहा था। आए जाते लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेटी खोलकर देखा तो अंदर एक बड़ा सूटकेस था। जब सूटकेस खोलकर देखा तो अंदर एक युवक का शव मिला। शव को बुरी तरह मोड़कर रखा गया था, उसके पैर बंधे हुए थे। सूटकेस से लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आस लोगों की भीड़ लग गई। कई लोगों से शव कि पहचान कराई गई लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

पुलिस के साथ मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए है। कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है। घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *